अतिग्रहित क़ुद्स में 2 फ़िलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाही की प्रतिक्रिया में ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने अपने मंत्रीमंडल की सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलायी है।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ार्मेशन सेंटर के अनुसार बिनयामिन नेतनयाहू ने मंगलवार की सुबह अतिग्रहित क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही की प्रतिक्रिया में अपने मंत्रीमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक बुलाने के साथ ही फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध कार्यवाही की धमकी दी।
ज़ायोनी शासन की आंतरिक सुरक्षा के मंत्री यस्हाक़ आहारोनविच ने कहा कि इस समय इस्राइली बड़ी दुविधा में पड़ गए हैं। दूसरी ओर ज़ायोनी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि क़ुद्स में की गयी कार्यवाही हालिया कुछ साल की सबसे कठिन कार्यवाही थी, बल दिया कि इस प्रकार की कार्यवाही से निपटने का कोई मार्ग नहीं है।
उधर ज़ायोनी वित्त मंत्री नफ़्ताली बेनेट ने क़ुद्स में हुयी शहादत प्रेमी कार्यवाही पर प्रतिक्रिया में कहा कि स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने इस्राईल के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी है। ज़ायोनी आवास मंत्री ओरी आरईल ने भी इस कार्यवाही की समीक्षा के लिए आपात बैठक की मांग की है। इस बीच मीडिया हल्क़े अतिग्रहित क़ुद्स में अतिरिक्त पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है।
ज्ञात रहे अतिग्रहित क़ुद्स के हारनोफ़ मुहल्ले में स्थित ज़ायोनी उपासना स्थल सिनेगॉग में दो फ़िलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाही में 7 ज़ायोनी मारे गए और 13 अन्य घायल हुए। इस कार्यवाही में ज़ायोनी शासन की शास पार्टी का एक सदस्य भी मारा गया। ज़ायोनी टीवी चैनल वन ने भी बताया कि क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही पूर्वी क़ुद्स के जबल मुकब्बिर इलाक़े के दो फ़िलिस्तीनियों ने अंजाम दी। इन फ़िलिस्तीनियों की पहचान 27 वर्षीय ग़स्सान अबु जमल और 22 वर्षीय उदय अबु जमल बतायी गयी है।
18 नवंबर 2014 - 19:03
समाचार कोड: 652211
अतिग्रहित क़ुद्स में 2 फ़िलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाही की प्रतिक्रिया में ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने अपने मंत्रीमंडल की सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलायी है।